ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fighting in the wedding ceremony arrest of both parties and challan for breach of peace demand for security of former municipality president

Sonbhadra News: शादी समारोह में मारपीट, दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग.

चुर्क स्थित एक होटल परिसर में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के अभियुक्तों अभय सिंह और अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निशा सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

sonbhadra

7:25 PM, Dec 5, 2025

Share:

Sonbhadra News: शादी समारोह में मारपीट, दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग.
logo

शादी समारोह में दो राजनितिक परिवारों में विवाद और मारपीट।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

चुर्क स्थित एक होटल परिसर में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के अभियुक्तों अभय सिंह और अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। यह घटना 4 दिसंबर की रात को हुई। रेणुकूट निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उन्हें घेरकर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार, यह हमला उसके पिता की हत्या से संबंधित न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पैरवी रोकने के लिए एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा था। अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही वह अपनी स्कार्पियो से अपने मित्रों और उक्त मुकदमे के मुख्य गवाहों गणेश तिवारी, किशन सिंह, दिलीप बागले और सत्या सिंह के साथ चुर्क स्थित विकास बैंक्वेट पहुंचे, कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और हमला करने का प्रयास किया। हमलावरों ने गवाहों सहित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि मुकदमे की पैरवी बंद नहीं की गई तो उन्हें और गवाहों को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना में दो राजनीतिक परिवारों के नेताओं के शामिल होने की बात सामने आई है।

Img

मारपीट के बाद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निशा सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। निशा सिंह ने बताया कि पुलिस से सुरक्षा की मांग लगातार की जा रही है लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही है। चुनाव हारने पर मिली सुरक्षा हटा दी गईं है।जैसे हमारे पति की हत्या हुई वैसे ही हमारे बच्चों पर भी हत्या होने का डर बना हुआ है, हमारा परिवार सुरक्षित नहीं है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.