ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire broke out after collision of two trucks call time for bike riders there is fear of death of two people trapped in the fire

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा: राखड़ लदा हाईवा डिवाइडर तोड़कर ट्रक और बाइक से टकराया, आग लगने से दो की मौत.

सोनभद्र के सुकृत चौकी क्षेत्र में लोहरा विद्युत उपकेंद्र के पास राखड़ लदा हाईवा टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक और बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, हादसे में हाईवा चालक अभय और बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, घायलों को जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया।

sonbhadra

4:17 PM, Nov 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: भीषण सड़क हादसा: राखड़ लदा हाईवा डिवाइडर तोड़कर ट्रक और बाइक से टकराया, आग लगने से दो की मौत.
logo

लोहरा गांव के पावर हाउस के पास हादसे में जले वाहनों पर दमकलकर्मियों ने काबू पाया, हादसे के समय ग्रामीणों की लगी भारी भीड़.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज-सुकृत मार्ग पर लोहरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। खड़िया शक्तिनगर से राखड़ लादकर बस्ती जा रहा हाईवा टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। इस दौरान सुकृत की तरफ से आ रहे एक ट्रक और बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में आग लग गई। हादसे में हाईवा चालक और बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे की है। हाईवा संख्या BR 24 GC 7544 खड़िया शक्तिनगर से राखड़ लादकर बस्ती जा रहा था। लोहरा विद्युत उपकेंद्र के पास उसका टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात नंबर के ट्रक और एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद वाहनों में आग लग गई।

हादसे में हाईवा चालक अभय पुत्र भिखू राम, निवासी लालपुर नौडीहा, जनपद मिर्जापुर, उम्र लगभग 35 वर्ष और बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों को जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित मर्चरी में भेजा गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार सोनकर ने बताया कि हादसे के समय वह घटनास्थल पर मौजूद थे। उनके मुताबिक, एक तरफ से ट्रेलर आ रहा था और दूसरी तरफ से ट्रक। इसी दौरान ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए आसपास मौजूद लोगों ने मदद की। एक व्यक्ति को वाहन का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि कुछ अन्य लोगों को खींचकर बाहर निकाला गया। बाइक सवार भी आग की चपेट में आ गया था।

Img

क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने फायर सर्विस और यातायात पुलिस की टीम को मौके पर बुलाया। आग बुझाने के साथ घायलों को अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई। उन्होंने दो लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की पुष्टि की। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.