Sonbhadra News: मुर्गे से भरी पिकअप वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग.
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक मुर्गे से भरी पिकअप वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना डाला चढ़ाई पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हुई।
sonbhadra
2:31 PM, Jan 30, 2026
Share:


फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत डाला पुलिस चौकी इलाके में गुरुवार देर रात एक मुर्गे से भरी पिकअप वैन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। यह घटना डाला चढ़ाई पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर हुई। आग लगने से पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसमें लदे दो दर्ज़न से ज्यादा मुर्गों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार मध्य रात्रि लगभग दो बजे यह पिकअप वाराणसी से अंबिकापुर जा रही थी। डाला चढ़ाई पर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वैन में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने अपनी जान बचाने के लिए पिकअप को सड़क किनारे खड़ा किया और खलासी के साथ मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते पिकअप आग का गोला बन गई। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना चोपन पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पिकअप और उसमें लदे 2 दर्ज़न मुर्गों की मौत हो चुकी थी।



