Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक, मामूली रूप से युवक झुलसा.
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक कपड़ा दुकान में देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
spsonbhadra
8:44 AM, Jan 20, 2026
Share:


आग बुझाने के लिए मसक्कत करते दमकलकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय जाने वाले रास्ते के पास देर रात्रि एक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर सर्विस की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 2 घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस घटना में सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ। घटना के वक़्त दुकान में ऊपर सो रहा 20 वर्षीय सुजीत चौहान आग से झुलस गया।
विज्ञापन
सुजीत चौहान पुत्र विंध्याचल, निवासी तितरा, थाना तरवां, जिला आजमगढ़ के रहने वाले हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजा गया है। घटना में किसी अन्य जनहानि की सूचना नहीं है। फायर स्पेक्टर करण यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग संभावित शॉर्ट सर्किट से लगी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर तत्काल पहुंची और आग पर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया
हालांकि फायर ब्रिगेड जब तक पहुंचती बेसमेंट में रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया, गनीमत रही की ऊपर की दुकान में रखे माल को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। करण यादव ने बताया कि आग की जद में आने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



