Sonbhadra News: खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, 12 बीघा फसल जलकर खाक.
करमा के बारी महेवा गांव में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग। पराली की आग फैलने से 12 बीघा फसल जलकर खाक, चार किसानों को हुआ भारी नुकसान। ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू, किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
sonbhadra
4:34 PM, Apr 13, 2026
Share:


किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पराली की आग फैलकर गेहूं की खड़ी फसल तक पहुंच गई, जिससे चार किसानों की करीब 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव में एक खेत में हार्वेस्टिंग का कार्य चल रहा था, तभी पास के खेत में जल रही पराली की आग हवा के कारण तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। भुक्तभोगी किसान अब्दुल जब्बार खान ने बताया कि उन्हें पड़ोसी किसानों से आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया, ताकि बोरिंग के माध्यम से पानी चलाकर आग बुझाई जा सके, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। यदि समय पर बिजली मिल जाती तो कुछ फसल बचाई जा सकती थी। इस अगलगी में अब्दुल जब्बार खान की 6 बीघा, नरेश यादव की 1 बीघा, दिनेश यादव की डेढ़ बीघा और गोविंद यादव की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान दिनेश यादव के अनुसार, किसी किसान द्वारा काटी गई फसल के अवशेष में आग लगाकर छोड़ दिया गया था, जो हवा के चलते विकराल रूप ले बैठी। इस घटना से प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है।



