मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire broke out in the house due to short circuit youth got seriously burnt in the arson incident

Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, आगजनी की घटना में युवक गंभीर रूप से झुलसा.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित ढेढ़ी गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। इस घटना में 21 वर्षीय युवक संदीप कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया।

sonbhadra

10:49 PM, Mar 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, आगजनी की घटना में युवक गंभीर रूप से झुलसा.
logo

आगजनी घटना के वक़्त घर में अकेला था युवक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार ढेढ़ी गांव निवासी संदीप कुमार (21) अपने भाई अन्जय कुमार के कमरे में सो रहा था। अन्जय कुमार काम के सिलसिले में चेन्नई गए हुए हैं। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों और धुएं से घिरे संदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा पलंग, अलमारी, श्रृंगार दान, टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े और गहने समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से झुलसे संदीप को तत्काल सीएचसी घोरावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर कर दिया। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बिसरेखी सब स्टेशन के लाइनमैनों और एसएसओ की लापरवाही के कारण क्षेत्र में पहले भी कई बार शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.