ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire in clothes shop from sart circuit loss of millions

Sonbhadra News: सार्ट सर्किट से कपड़े कि दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान.

वैनी बाजार में कपड़े कि दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जल कर राख हो गया, पीड़ित दुकानदार ने कुल मिलाकर पांच लाख के लगभग की नुकसान की बात कही है।

sonbhadra

6:52 PM, Sep 12, 2025

Share:

Sonbhadra News: सार्ट सर्किट से कपड़े कि दुकान में लगी आग, लाखों का नुक़सान.
logo

दुकान में लगी आग से कपड़े सहित पूरा सामान हुआ राख़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।

सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में कपड़े कि दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जल कर राख हो गया, जिससे लाखों का नुक़सान हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीराम निवासी भट्पुरवा रेटी कला थाना पन्नूगंज के निवासी हैं, जिनका वैनी बाजार में महावीर कटरा में जय मां दुर्गा वस्त्रालय के नाम से कपड़ा का दुकान है। दुकानदार गुरुवार शाम को 6:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए, रात करीब 7:30 बजे के लगभग दुकान में धुआं की लपटे निकलते देख बगल वाले दुकानदारों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Img

बगल से कटरा मलिक ने आकर दुकानदार को फोन कर बुलाया। इस दौरान दुकानदारों ने शटर का ताला तोड़कर देखा तो अंदर आग की लपटे आ रही थी और दुकान में रखे सामान सहित कपड़ा जल रहा था। विद्युत सब स्टेशन दुबेपुर पर बिजली कटवाकर आग बुझाने कि कोशिश की गयी, लेकिन तब तक पुरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ीत ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है। जिसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और बिजली विभाग ऑफिस को दे दी गई है। वहीं रेडीमेड साड़ी कपड़ा मिलाकर पांच लाख के लगभग का सामान जलकर राख हो गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.