ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire in country liquor shop liquor worth lakhs burnt to ashes

Sonbhadra News: देशी शराब की दुकान में आग, लाखों की शराब जलकर राख.

अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की शराब धूँ धूँ जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

sonbhadra

10:47 AM, Mar 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: देशी शराब की दुकान में आग, लाखों की शराब जलकर राख.
logo

धूँ धूँ कर जली शराब की दुकान, मौके पर मची अफरा तफरी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की शराब धूँ धूँ जलकर राख हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर- वाराणसी स्टेट हाईवे पर गेट नंबर-2 के पास स्थित एक चखना दुकान में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बगल में स्थित देशी मदिरा की दुकान तक पहुंच गईं और वहां भी आग फैल गई। आग लगने के समय दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.