ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire in gumti due to short circuit four burnt in cylinder blast condition of one critical

Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से गुमटी में आग, सिलेंडर ब्लास्ट में चार झुलसे, एक की हालत गंभीर.

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला में शनिवार देर रात एक चाय-पान की गुमटी में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

sonbhadra

5:11 PM, Mar 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: शॉर्ट सर्किट से गुमटी में आग, सिलेंडर ब्लास्ट में चार झुलसे, एक की हालत गंभीर.
logo

हादसे मे घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा के अम्माटोला में शनिवार देर रात एक चाय-पान की गुमटी में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलस गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अम्माटोला में स्थित चाय-पान की गुमटी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलते हुए गुमटी में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई, जिसके बाद सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले रात करीब सात-आठ बजे दुकान बंद कर परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। देर रात परिवार के एक सदस्य की नींद खुली और वह बाहर निकला तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान सिलेंडर फटने से मलबा दूर तक जा गिरा और चार लोग झुलस गए। हादसे में कमलापति केवट (लगभग 40 वर्ष) पुत्र शिवशंकर, शुभम (लगभग 12 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद, शम्भावती (लगभग 48 वर्ष) पत्नी रामप्रसाद तथा बसंत (लगभग 42 वर्ष) पुत्र रामबली घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने कमलापति केवट की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आग और विस्फोट में गुमटी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह दुकान ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन थी, जो पूरी तरह नष्ट हो गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही महादेव सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख व्यक्त किया। इस दौरान युवा समाजसेवी लवकेश प्रजापति भी उनके साथ मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.