Sonbhadra News: सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा होगी और मजबूत, डीएम ने दिए सख्त निर्देश.
सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सरकारी अस्पतालों की अग्निशमन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, मॉक ड्रिल, विद्युत सुरक्षा और आपातकालीन निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
sonbhadra
6:15 PM, Jul 4, 2026
Share:


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आगजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन संसाधनों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में अग्निशमन उपकरण पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों तथा उनकी नियमित जांच और कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अग्निशमन उपकरणों की कमी है, वहां तत्काल उनकी स्थापना कराई जाए और मौजूदा व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाया जाए। साथ ही अस्पतालों में नियमित अंतराल पर मॉक ड्रिल आयोजित करने, विद्युत सुरक्षा की समय-समय पर जांच कराने तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि को रोका जा सके। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम साहनी, प्रभारी अधिकारी करन सिंह यादव, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव सहित स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



