ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news five day fln training starts in bhabhani teachers will be given new teaching skills

Sonbhadra News: बभनी में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को दिए जाएंगे नवीन शिक्षण कौशल.

बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार से पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में दो बैचों के कुल 100 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान निपुण भारत मिशन, कैच-अप शिक्षण, नई एनसीईआरटी पुस्तकों और गणितीय दक्षता पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।

sonbhadra

2:43 PM, Aug 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को दिए जाएंगे नवीन शिक्षण कौशल.
logo

बभनी ब्लॉक संसाधन केंद्र में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते खंड शिक्षा अधिकारी, प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार से पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर इसका उद्घाटन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के नए एवं प्रभावी शिक्षण तरीकों से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए रुचिकर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण तैयार करने में सहायक होगा, साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता विष्णु दयाल यादव ने निपुण भारत मिशन के विस्तार को बालवाटिका से कक्षा 5 तक बताते हुए उसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भानु प्रताप सिंह ने कैच-अप शिक्षण पद्धति पर प्रशिक्षण दिया और कक्षा 3 की एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों में हुए बदलावों पर चर्चा की। सन्दर्भदाता चंद्रशेखर सिंह ने गणित विषय की अवधारणाओं और संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। वहीं, संतोष यादव ने वीणा पाठ्यपुस्तक के अभ्यास कार्यों पर चर्चा की और प्रतिभागियों से प्रतिक्रिया ली। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैचों में कुल 100 शिक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने और गणित की मूलभूत क्षमताओं के विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नवीन शिक्षण कौशल से सुसज्जित कर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान अध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, चंद्र सेन पांडेय, सैयद अफजल अहमद, आलोक मिश्रा, मनोज कुमार, विनय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सहित कुल 100 अध्यापक और शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.