Sonbhadra News: तालाब में मिला पांच फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू.
घोरावल के भरौली गांव में तालाब में करीब पांच फीट लंबा मादा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे मुक्खा फाल जलाशय में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने ग्रामीणों से मगरमच्छ दिखने पर खुद पकड़ने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
sonbhadra
8:03 PM, Aug 9, 2026
Share:


ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने बांस-रस्सी के सहारे मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर जलाशय में छोड़ा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में करीब पांच फीट लंबा मादा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी और बांस की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक उसे अपने कब्जे में लिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को मुक्खा फाल जलाशय ले गई, जहां उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सके। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी टल गई।
