मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news five innocent people injured in mad dog attack three referred to district hospital

Sonbhadra News: पागल कुत्ते के हमले से पांच मासूम घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर.

सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र के दीवा गांव में रविवार सुबह पागल कुत्ते ने खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में पांच बच्चे घायल हो गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़कर बच्चों की जान बचाई।

sonbhadra

9:51 PM, Jun 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: पागल कुत्ते के हमले से पांच मासूम घायल, तीन जिला अस्पताल रेफर.
logo

सीएचसी में पागल कुत्ते के हमले में घायल बच्चों का उपचार करते चिकित्सक, परिजनों में चिंता का माहौल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ते ने पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार दीवा गांव निवासी परी (3) पुत्री फिरोज, सोफिया (9) पुत्री फिरोज, विशाल (9) पुत्र रामनिहोर, पूनाखा गांव निवासी आकृति (5) पुत्री अरविंद पाल तथा डोमखरी गांव निवासी सत्यम पाल (4) पुत्र गुड्डू समेत अन्य बच्चे गांव में एक पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक पागल कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चों को काटना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगा दिया। हमले में परी, सोफिया, विशाल, आकृति और सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विशाल, आकृति और सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.