ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news five named in the case of assault and death threats arrested ax recovered

Sonbhadra News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पांच नामजद गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद.

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी के मुकदमे में नामजद पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास से आरोपियों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। पांचों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

3:44 PM, Sep 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पांच नामजद गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद.
logo

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बहुआर गांव निवासी आभा देवी पत्नी त्रिलोकनाथ की तहरीर पर 31 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उनके देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान दुकान पर मौजूद नामजद आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आभा देवी मौके पर पहुंचीं और देवर को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। रविवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में बहुआर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास पुलिस ने पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक (54), श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक (26), सुनील पाठक (40), निलेश उर्फ राजन पाठक (32) और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू (40) शामिल हैं। सभी आरोपी बहुआर गांव के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.