मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news flag hoisting took place amidst waterlogging and filth villagers angry over the disorganization of the primary school

Sonbhadra News: जलभराव और गंदगी के बीच हुआ ध्वजारोहण, प्राथमिक विद्यालय की अव्यवस्था पर ग्रामीणों में रोष.

बभनी के प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला-ब में जलभराव और गंदगी के बीच स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कराने का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा होने और साफ-सफाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान पुत्र शारिफ ने बताया कि सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं होने के कारण सफाई नहीं हो सकी।

sonbhadra

3:25 PM, Aug 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: जलभराव और गंदगी के बीच हुआ ध्वजारोहण, प्राथमिक विद्यालय की अव्यवस्था पर ग्रामीणों में रोष.
logo

जलभराव और गंदगी के बीच प्राथमिक विद्यालय बरवाटोला-ब में कराया गया स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के बरवाटोला-ब स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण को लेकर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई है। विद्यालय परिसर में बारिश का पानी भरा होने तथा साफ-सफाई नहीं होने के बावजूद ध्वजारोहण कराए जाने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए था। लेकिन विद्यालय प्रांगण में जगह-जगह बारिश का पानी भरा रहा और परिसर की समुचित सफाई भी नहीं कराई गई। इसके बावजूद उसी परिसर में ध्वजारोहण कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखना जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। जलभराव और गंदगी के बीच ध्वजारोहण कराया जाना विद्यालय प्रबंधन व जनप्रतिनिधि की लापरवाही को दर्शाता है। इससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में मोहम्मद हसनैन, आलोक कुमार, दया यादव, जयप्रकाश, मिश्रीलाल, इस्माइल, राजेश कुमार मौर्य व अन्य लोग इस व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम प्रधान पुत्र शारिफ का कहना है कि सफाई कर्मी उपलब्ध नही हो सके जिसके वजह से सफाई नही कराई जा सकी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच करवाते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.