Sonbhadra News: होली-रमजान को लेकर रॉबर्ट्सगंज में फ्लैग मार्च, एसपी ने दिया शांति का संदेश.
जनपद में आगामी होली और रमजान माह के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फ्लैग मार्च किया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी मौजूद थे। यह मार्च रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल के साथ निकाला गया।
sonbhadra
9:00 PM, Feb 27, 2026
Share:


सोनभद्र पुलिस ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद आगामी होली और रमजान माह के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च रॉबर्ट्सगंज कस्बे में पर्याप्त पुलिस बल के साथ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षित और निर्भीक वातावरण का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे होली और रमजान को आपसी सौहार्द, भाईचारे और सम्मान के साथ मनाएं। उन्होंने त्योहारों को पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों की आड़ में माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों की निगरानी के लिए साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखने पर तत्काल कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को सूचना दें।जनपदवासियों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरे त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।



