Sonbhadra News: रेडिया में आस्था का सैलाब, चोपन छठ घाट से जल लेकर निकली भव्य कलश यात्रा.
रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु चोपन छठ घाट से पवित्र जल लेकर गाजे-बाजे और जयकारों के साथ रेडिया लौटे। मंदिर में राधा-कृष्ण, महादेव, नंदी, गणेश, ब्रह्मा और विष्णु की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
sonbhadra
2:16 PM, Sep 4, 2026
Share:


मंदिर स्थापना के दौरान मूर्तियों का जलाभिषेक करते श्रद्धालु और पूजा-अर्चना में शामिल भक्त।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
ग्राम सभा पटवध के रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कलश यात्रा रेडिया से शुरू होकर चोपन स्थित छठ घाट पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरा और कलश लेकर वापस रेडिया के लिए रवाना हुए। रास्तेभर श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। महिलाओं और बच्चियों में कलश यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बताया गया कि रेडिया में मंदिर स्थापना के दौरान राधा-कृष्ण, भगवान महादेव, नंदी, भगवान गणेश, ब्रह्मा और भगवान विष्णु की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
इसी धार्मिक आयोजन के तहत पवित्र जल लाने के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा से पूरे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के कारण आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। वहीं, कलश यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही। शांतिपूर्ण तरीके से कलश यात्रा संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। रेडिया में मंदिर स्थापना को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।



