मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news flood wreaks havoc in bichiyari river the person who jumped to save a 10 year old boy also got washed away

Sonbhadra News: बिछियारी नदी में बाढ़ का कहर, 10 वर्षीय बालक को बचाने कूदा व्यक्ति भी बहा.

बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान में बिछियारी नदी में अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू और उसे बचाने कूदा 50 वर्षीय राजकुमार बह गए। तीन बच्चे नदी में नहा रहे थे, जिसमें नीरज और समयलाल सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

sonbhadra

9:46 PM, Aug 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिछियारी नदी में बाढ़ का कहर, 10 वर्षीय बालक को बचाने कूदा व्यक्ति भी बहा.
logo

बिछियारी नदी में उफान, तेज बहाव के बीच नदी किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान में मंगलवार दोपहर बाद बिछियारी नदी में अचानक आई बाढ़ के तेज बहाव में 10 वर्षीय बालक समेत दो लोग बह गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र पृथ्वी, समयलाल पुत्र रामचन्द्र और लल्लू उर्फ राजू पुत्र मनराज नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव आने लगा। नीरज और समयलाल किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन करीब 10 वर्षीय लल्लू उर्फ राजू तेज बहाव में बहने लगा। बालक को नदी में बहता देखकर उसे बचाने के लिए राजकुमार पुत्र बहादुर, उम्र करीब 50 वर्ष, नदी में कूद गए। उन्होंने बालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा में वह भी बह गए। देखते ही देखते दोनों नदी के तेज बहाव में लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी के किनारे पहुंच गए और दोनों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस के अनुसार नदी में बहे दोनों लोगों की तलाश की जा रही है। अचानक आई बाढ़ के कारण नदी का बहाव तेज होने से राहत एवं तलाश अभियान में भी चुनौती बनी हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.