मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news flying stones due to blasting increased the concern villagers reached the district magistrate s court to get the mine closed

Sonbhadra News: ब्लास्टिंग से उड़ते पत्थरों ने बढ़ाई चिंता, खदान बंद कराने को लेकर जिलाधिकारी दरबार पहुंचे ग्रामीण.

बिल्ली मारकुंडी के खैरटिया ग्राम स्थित गोंडवाना बस्ती के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र में संचालित खदानों में मानकों के विपरीत ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे मकानों में दरारें पड़ रही हैं और बड़े पत्थर घरों में गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में ब्लास्टिंग के दौरान एक पत्थर घर के पास गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

sonbhadra

2:54 PM, Jun 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: ब्लास्टिंग से उड़ते पत्थरों ने बढ़ाई चिंता, खदान बंद कराने को लेकर जिलाधिकारी दरबार पहुंचे ग्रामीण.
logo

गोंडवाना बस्ती में ब्लास्टिंग से उत्पन्न खतरे और अवैध खनन की शिकायत सुनते जिलाधिकारी, कार्रवाई की मांग करते ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी स्थित खैरटिया ग्राम की गोंडवाना बस्ती में संचालित खदानों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि क्षेत्र में मानकों के विपरीत अवैध खनन और अनियंत्रित ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे लोगों के घरों को नुकसान पहुंच रहा है और जान-माल का खतरा बना हुआ है।

Img

ग्रामीणों का कहना है कि खदानों में भारी मशीनों के साथ लगातार विस्फोटक का प्रयोग किया जा रहा है। ब्लास्टिंग के कारण मकानों की दीवारों में दरारें पड़ रही हैं तथा बड़े-बड़े पत्थर उड़कर घरों की छतों और आंगनों में गिर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

गोंडवाना बस्ती निवासी पार्वती विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर उनके घर के पास आकर गिरा। उस समय उनकी मां खाना बना रही थीं। यदि पत्थर किसी व्यक्ति पर गिर जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बस्ती के समीप संचालित खदान को तत्काल बंद करने की मांग की।

Img

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खदान संचालक पर्यावरणीय नियमों और शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं। जब स्थानीय लोग विरोध करते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है और खदान क्षेत्र के पास न आने की चेतावनी दी जाती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्हें यह तक जानकारी नहीं है कि संबंधित खदान किसके नाम पर संचालित हो रही है।

Img

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर खदानों का संचालन तत्काल बंद कराने, पर्यावरणीय क्षति का आकलन कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि जिलाधिकारी से उनकी बात हुई है, जिन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देते हुए खनन अधिकारी को तत्काल तलब किया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.