ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news for the well being and longevity of sons mothers kept jeevaputrika nirjala fast

Sonbhadra News: पुत्रों की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत.

बीजपुर क्षेत्र में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख की पूजा-अर्चना।

sonbhadra

7:11 PM, Sep 14, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुत्रों की सलामती व दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत.
logo

माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत और पूजा-अर्चना करती दिखी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

बीजपुर क्षेत्र में रविवार को जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने संतान की सलामती एवं दीर्घायु के लिए माताओं ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रख पूजा अर्चना किया। व्रती महिलाओं ने बीजपुर बाजार सब्जी मंडी, दुधहिया देवी मंदिर पुनर्वास,श्री बेड़िया हनुमान मंदिर,अजीरेश्वर धाम जरहाँ समेत अन्य नदी व सरोवर के किनारे जाकर पूजा पाठ किया।

विज्ञापन

Img

दोपहर में ही व्रती माताओं ने प्रसाद बनाकर पूजा पाठ की तैयारी कर लिया। शाम होते ही व्रती महिलाएं गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पर पहुंची। व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन पूजा की थाल लेकर घाटों पर पहुंच पूजा अर्चन में भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने गीत गाकर व जीमूतवाहन की कथा सुनकर पूजा पाठ किया। इस व्रत में मातायें अपने संतान की सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रख कर पूजा पाठ करती हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.