मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news forest department accused of destroying crops government is ignoring poor farmers seth ram kesari

Sonbhadra News: जंगल विभाग पर फसल नष्ट करने का आरोप, सरकार गरीब किसानों की कर रही अनदेखी- सेत राम केसरी.

विकासखंड चोपन के ग्राम सभा पनारी टोला नीमडाड़ में जंगल विभाग पर आदिवासी ग्रामीणों की खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जौ, चना, सरसों और अरहर की बोई गई फसल को विभाग द्वारा गड्ढे खोदकर बर्बाद किया जा रहा है, जबकि वे करीब 20 वर्षों से उक्त भूमि पर खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं। सूचना पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सेतराम केसरी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल दौरा किया

sonbhadra

3:07 PM, Feb 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल विभाग पर फसल नष्ट करने का आरोप, सरकार गरीब किसानों की कर रही अनदेखी- सेत राम केसरी.
logo

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सेतराम केसरी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और निरीक्षण किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

विकासखंड चोपन के ग्राम सभा पनारी टोला नीमडाड़ में जंगल विभाग पर आदिवासी ग्रामीणों की खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जौ, चना, सरसों और अरहर की बोई गई फसल को विभाग द्वारा गड्ढे खोदकर बर्बाद किया जा रहा है, जबकि वे करीब 20 वर्षों से उक्त भूमि पर खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं। आदिवासी ग्रामीणों के अनुसार इसी खेती से उनके परिवार का भरण-पोषण होता है, लेकिन जंगल विभाग उन्हें वहां से हटाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से जंगल की देखरेख भी करते रहे हैं, फिर भी उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। सूचना पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सेतराम केसरी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जंगल विभाग का अत्याचार बढ़ रहा है और सरकार इस मामले में अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब आदिवासियों की लड़ाई लड़ेगी और उन्हें जमीन से बेदखल नहीं होने देगी। इस दौरान ओबीसी कांग्रेस जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश यादव, राम बहाल अगरिया, शनि खरवार, बबलू अगरिया, धनुकधारी खरवार, चाकू अगरिया, प्रेम सागर, फुलसाह खरवार, मानरुप खरवार, शीला देवी, शिव कुमारी, राजवती, पन्नालाल, गुलाबी, मुन्नी देवी, सुपारी देवी, बुधिया देवी, शिवनाथ चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.