मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news forest department action on charges of setting fire in the forest three villagers arrested

Sonbhadra News: जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग की कार्रवाई, तीन ग्रामीण गिरफ्तार.

करमडांढ़ गांव के जंगल में हाल ही में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ था। वन विभाग ने जांच के बाद तीन ग्रामीणों को संदेह के आधार पर पकड़ा। तीनों के खिलाफ वन अधिनियम व वन्य जीव नुकसान से संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ। आरोपितों ने कहा कि वे जंगल में फूल बीनने गए थे, आग लगाने का आरोप गलत है। वन विभाग ने कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

7:49 PM, Apr 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग की कार्रवाई, तीन ग्रामीण गिरफ्तार.
logo

पकड़े गए तीनों ग्रामीणों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

अमवार के बघाडू वन क्षेत्र के करमडांढ़ गांव में जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं आरोपितों के परिजनों ने घटना को लेकर अपनी अलग दलील दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व करमडांढ़ के जंगल में अचानक आग लग गई थी, जिससे पेड़-पौधों और वन क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वन क्षेत्र में लगे प्लांटेशन सहित काफी हरियाली जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की और संदेह के आधार पर गांव के तीन ग्रामीणों- रमेश यादव (40 वर्ष), सुनील कुमार (20 वर्ष) एवं उदय मौर्या (32 वर्ष)- को पकड़ा। पूछताछ के दौरान वन विभाग को उनके खिलाफ आशंका होने पर वन अधिनियम और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद तीनों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। वहीं, पकड़े गए तीनों ग्रामीणों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि वे जंगल में आग लगाने नहीं, बल्कि जंगली पौधों के फूल बीनने गए थे। परिजनों के अनुसार, उनमें से एक युवक रेणुकूट में काम करता है और वह छुट्टी में घर आया था। इसी दौरान वह अपने परिवार के साथ जंगल गया था, जहां से उन्हें पकड़ लिया गया। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बघाडू, सरिता गौतम ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को जंगल में आग लगाने के कारण वन संपदा, पेड़-पौधों और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.