मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news vehicle went out of control at khevdha turn and fell into a ditch driver died

Sonbhadra News: खेवधा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत.

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर जाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे ही आ गया। मृतक चालक की पहचान 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, निवासी कोरांव, प्रयागराज के रूप में हुई।

sonbhadra

12:48 PM, Apr 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेवधा मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत.
logo

चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे ही आ गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह घटना बीती रात उस समय घटित हुई जब तकरीबन 11 बजे बालू से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चढ़ाई पर अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर जाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रक के नीचे ही आ गया। मृतक चालक की पहचान 33 वर्षीय ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, निवासी कोरांव, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की ख़बर जुगैल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकालवाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौके पर मौजूद ट्रक मालिक विजय कुमार केशरवानी ने बताया कि चढ़ाई पर वाहन के पीछे जाने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक खाई में पलट गया, जिससे चालक उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। खेवधा मोड़ पर हुआ यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र की सड़कों और बिना मानक के ढलानों पर बनी रोड की स्थिति पर ध्यान आकर्षित करता है। प्रशासन को समय रहते ऐसे खतरनाक सड़कों को दुरुस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए जिससे भविष्य में दुर्घटनाओ से बचा जा सके और तृव मोड़ पर साइन बोर्ड लगवा देना चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.