Sonbhadra News: चौना जंगल में अवैध बालू खनन पर वन विभाग का शिकंजा, बालू लदा ट्रैक्टर पकड़.
चौना जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे वन विभाग कार्यालय में खड़ा कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि अवैध बालू खनन की शिकायतों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
sonbhadra
8:53 PM, Sep 20, 2026
Share:


चौना जंगल क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई के बाद पकड़ा गया बालू लदा ट्रैक्टर, चालक मौके से फरार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के चौना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चौना जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लादकर ले जाया जा रहा था। गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।इस दौरान बीट इंचार्ज एवं अनुभाग प्रभारी अभिषेक गुप्ता, किशन मौर्य सामिल रहे। अवैध बालू ट्रेक्टर पर कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।रात में अवैध बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ विभाग कार्यवाही के लिए तैयार है।इस बावत वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर को वन विभाग कार्यालय पर खड़ा कराया गया है।क्षेत्र में लगातार अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसको लेकर विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।



