Sonbhadra News: 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्कीयू.
करमा थाना क्षेत्र के खुड़िया गांव में निजी तालाब में 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क़त के बाद मगरमच्छ का रेस्कीयू किया और मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया।
sonbhadra
8:18 PM, Sep 18, 2025
Share:


करमा थाना क्षेत्र के खुड़िया गांव में मगरमछ मिलने से ग्रामीणों में दहशत।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनपद अन्तर्गत करमा थाना क्षेत्र के खुड़िया गांव में गुरुवार को दोपहर एक निजी तालाब में 4 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल के कुंड में सुरक्षित छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने तालाब में मगरमच्छ देखा, तो वन विभाग को सूचना दी। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया की गुरुवार को दोपहर उन्हें सूचना मिली कि खुड़िया गांव में नागेंद्र कुमार सिंह के तालाब में एक मगरमच्छ घुस गया है।
विज्ञापन
मगरमच्छ के भय से तालाब के पास जाने में लोग डर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन्य जीव रक्षक अभिलाष वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, प्रिजेश कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा इत्यादि की टीम ने मौके पर पहुंच कर बांस, रस्सी व जाल की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा और मुक्खा फाल के कुंड में शाम को सुरक्षित छोड़ दिया। पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 4 फीट है। वन क्षेत्राधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।



