ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news forgery at mahindra skill center the nominated abvp submitted a memorandum to the district magistrate regarding indecency from the students

Sonbhadra News: महिंद्रा स्किल सेंटर में फर्जीवाड़ा, छात्रों से अभद्रता के संबंध में जिलाधिकारी को नामित अभाविप ने ज्ञापन सौंपा.

रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में अनियमितताओं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन सौंपा है। अभाविप ने संस्थान पर फर्जीवाड़े और छात्रों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

sonbhadra

4:55 PM, Sep 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: महिंद्रा स्किल सेंटर में फर्जीवाड़ा, छात्रों से अभद्रता के संबंध में जिलाधिकारी को नामित अभाविप ने ज्ञापन सौंपा.
logo

समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते छात्र।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में अनियमितताओं और छात्रों के साथ दुर्व्यवहार के संबंध में जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन सौंपा है। अभाविप ने संस्थान पर फर्जीवाड़े और छात्रों को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में बताया गया कि संस्थान में संचालित डाटा एंट्री और ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि तीन माह है, लेकिन छात्रों से इसे जबरन एक वर्ष में पूरा कराया गया। कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों ने छह महीने तक मूल प्रमाण पत्र की मांग की, जिसके बाद उन्हें अनंतिम (प्रोविजनल) प्रमाण पत्र दिए गए, जो मान्य नहीं हैं। छात्रों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्रों की जानकारी होने पर संस्थान प्रबंधन से पूछने पर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई। संस्थान के शाखा प्रबंधक अभिषेक मिश्रा पर व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने और स्टेटस लगाने का आरोप है। छात्रों को पुलिस बल के माध्यम से संस्थान से भगाया गया और उनके चरित्र पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। प्रबंधक की पत्नी, जो संस्थान की कर्मचारी नहीं हैं, और कुछ अन्य बाहरी व्यक्तियों द्वारा भी छात्रों को डराया-धमकाया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अभद्र या अश्लील गानों की अनुमति नहीं होती, लेकिन प्रबंधक की अनुमति के बाद संस्थान में नृत्य का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा शुल्क अग्रिम रूप से ले लिया गया था, और आवाज उठाने पर छात्रों को प्रबंधन द्वारा ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी जा रही है। अभाविप ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए संस्थान की मान्यता रद्द की जाए और प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसके अतिरिक्त, छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जनपद में संचालित ऐसे सभी संस्थानों की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने और फर्जी संस्थानों को तत्काल बंद करने की मांग भी की गई है।

विज्ञापन

इस दौरान प्रान्त सहमंत्रि शशांक मिश्रा, प्रान्त कार्यसमिति सदस्य अनमोल सोनी, तहसील संयोजक राहुल जालान, जिला संयोजक मृगांक दुबे नगर सह मंत्री धर्मेश, राज, आलोक, विराज, रोनक व छात्र मौजूद रहें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.