Sonbhadra News: पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की ओबरा इकाई का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित.
ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की नगर इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकार हितों और निष्पक्ष पत्रकारिता पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से शिशिर शर्मा को उपाध्यक्ष, इमरान खान को सचिव, राजू जायसवाल को मीडिया प्रभारी और कन्हैया लाल केसरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
sonbhadra
9:28 PM, Jul 17, 2026
Share:


ओबरा में आयोजित बैठक के दौरान पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की नवगठित नगर इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की नगर इकाई ओबरा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को स्थानीय चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार 'हलचल' ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की ओबरा नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिशिर शर्मा को उपाध्यक्ष, इमरान खान को सचिव, राजू जायसवाल को मीडिया प्रभारी, कन्हैया लाल केसरी को कोषाध्यक्ष, अनिल जायसवाल को संगठन सचिव तथा मुस्ताक अहमद को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राजू चौधरी, अभिषेक अग्रहरी, महेश अग्रहरी, छवि सनी, रिजवान अहमद, किरण गौड़ और किरण साहनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में अध्यक्ष विकास कुमार 'हलचल' ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना तथा समाज के प्रति जवाबदेह और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा, सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखने, पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। साथ ही निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।



