मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news former district panchayat president anil yadav arrived in khaliyari to express his condolences

Sonbhadra News: खलियारी में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव.

खलियारी निवासी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की वाराणसी के नमो घाट पर हुई हत्या के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

sonbhadra

6:27 PM, May 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: खलियारी में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव.
logo

निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो- अनिल यादव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, खलियारी।

वाराणसी के नमो घाट पर हुई खलियारी निवासी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की हत्या के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता अनिल यादव मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनिल यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी और पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिवंगत राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीरालाल यादव, बुद्ध नारायण यादव, सुरेश जायसवाल, प्रवेश जायसवाल, पूर्व प्रधान बबुन्दर यादव, सपा नेता प्रमोद यादव, विमलेश जायसवाल, निर्मल यादव, रमेश गोंड सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.