ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news former prime minister bharat ratna late rajiv gandhi s birth anniversary today development works were remembered

Sonbhadra News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती आज, विकास कार्यों को किया गया याद.

राजीव गांधी की जयंती पर उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों को याद किया गया। उनके कार्यकाल में देश में सूचना क्रांति और विकास की नई इबारत लिखी गई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे।

sonbhadra

4:22 PM, Aug 20, 2025

Share:

Sonbhadra News: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती आज, विकास कार्यों को किया गया याद.
logo

राजीव गांधी ने महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार दिया- उषा चौबे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की अगुवाई में नारी स्वास्थ्य संकल्प प्रियदर्शनी उड़ान (सेनेटरी नैपकिन) वितरण का आयोजन जिला महिला कार्यालय पर किया गया, जिसमें बढ़ौली, बउवार, चुर्क, गोरारी सहित कई गांव की सैकड़ों महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है।

इस दौरान देश के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला गया। देश में सूचना क्रांति और विकास की नई इबारत लिखी गई। राजीव गांधी सूचना क्रांति के जरिये भारत को आधुनिकता की तरफ ले गए। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। राजीव गांधी का मानना था कि देश की युवा पीढ़ी को आगे ले जाने के लिए कम्प्यूटर और विज्ञान की शिक्षा बहुत जरूरी है। राजीव गांधी ने ही वोट देने की सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया था। जवाहर नवोदय विद्यालय मौजूदा समय देश मे खुले 551 विद्यालयों में 1.8 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे है। गांव के बच्चों को उत्कृष्ठ शिक्षा मिले इस सोच के साथ राजीव गांधी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की।

Img

उन्होंने कहा की पंचायतीराज गांव को सशक्त बनाने और लोकतंत्र में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने लिए पंचायतों को अधिकार दिये गए। महिलाओं को 33% आरक्षण का अधिकार दिया, राजीव गांधी का मानना था कि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी तभी देश का विकास होगा। इस लिए उन्होंने महिलाओं को चुनाव मे 33% आरक्षण दिया। युवा नायक राजीव गांधी ने भारत के सपनों को उड़ान दी, जो आज दुनिया पूरी होते देख रही है। बहुत कम समय में राजीव गांधी भारत माता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। मौके पर रमवन्ती देवी, रीता देवी, मुन्नी देवी, राजकुमारी, तेतरी देवी, संगीता देवी, चम्पा देवी, सरोज देवी, प्रभावती, सोमरी, ऊषा, विद्या सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.