ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news foundation stone for construction of permanent temple of lord jagannath in rihandeshwar dham project head performed bhoomi pujan

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम में भगवान जगन्नाथ के स्थायी मंदिर निर्माण का शिलान्यास, परियोजना प्रमुख ने किया भूमि पूजन.

बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद परिसर के रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में देवउठनी एकादशी पर भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया गया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल अध्यक्ष नीलू असाटी ने यजमान के रूप में भूमि पूजन में सहभागिता की। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में उत्साह है।

sonbhadra

6:05 PM, Nov 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम में भगवान जगन्नाथ के स्थायी मंदिर निर्माण का शिलान्यास, परियोजना प्रमुख ने किया भूमि पूजन.
logo

देवउठनी एकादशी पर रिहंदेश्वर धाम में भगवान जगन्नाथ के स्थायी मंदिर का शिलान्यास, श्रद्धालुओं में उत्साह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर प्रांगण में भगवान श्री जगन्नाथ जी के स्थायी मंदिर निर्माण के लिए देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर विधिवत शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में किया गया। शिलान्यास समारोह में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने यजमान के रूप में सहभागिता की। विद्वान पंडित शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शिला पूजन एवं भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्री जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर रिहंद पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक एनएस कोरंगा, अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव, मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष एवं उप महाप्रबंधक जीसी साहू, बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय, महामंत्री एसएन पाठक, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी का यह स्थायी मंदिर आने वाले समय में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। देवउठनी एकादशी जैसे पावन अवसर पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.