Sonbhadra News: चार दिन की बारिश ने मचाई तबाही, बभनी में तीन कच्चे मकान ढहे; संवरा में भी घर गिरा.
बभनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बभनी की घसियारा बस्ती में लगातार बारिश से बुधवार रात तीन कच्चे मकान गिर गए। वहीं संवरा गांव में भी एक मकान गिरने से बकरी दबकर मर गई और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घसियारा बस्ती में धनेशरी, रामजीत और रामलाल के घरों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सभी पीड़ित परिवारों का सर्वे कराकर जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
sonbhadra
7:51 PM, Aug 20, 2026
Share:


बारिश से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों के बीच पीड़ित परिवार, घरों के गिरने से सामने आई तबाही की तस्वीर।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत बभनी के घसिया बस्ती में चार दिन से हो रही बारिश के कारण बधवार रात में तीन कच्चे मकान गिर गये। जबकि संवरा गांव में एक कमरा गिर गया। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत बभनी के घसियारा बस्ती में रहने वालों के यह बारिश किसी कहर से कम नहीं है। कल दो घर गिरे थे।आज तीन घर गिर गये। जानकारी के अनुसार विधवा वृद्ध महिला धनेशरी पत्नी हूरहू का घर गिर गया बगल का कमरा क्षतिग्रस्त है। वहीं रामजीत पुत्र हूरहू का बाहर बना कमरा गिर गया सीमेंट सुख भी टूट गई।
विज्ञापन
राम लाल पुत्र मेघनाथ के घर का एक कमरा का छत बुधवार रात में गिर गया प्लास्टिक लगा दीवाल बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बारिश में मजदूरी करने वाले घसियारा बस्ती वालों के लिए कहर बन कर आई है। वहीं संवरा गांव रबि पुत्र दाउलाल का घर गिरने से बकरी दब कर मर गई और बर्तन नुकसान हुआ। इस संबंध में ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गयी। घसिया टोला के लालाबाबू जिलाधिकारी से मांग की सभी पीड़ित परिवार की जांच कर लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाए।



