Sonbhadra News: रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलसे, तीन गंभीर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर.
रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सोमवार सुबह एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल से भी इलाज़ के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज़ के लिए रेफर किया गया है।
sonbhadra
2:57 PM, Feb 16, 2026
Share:


गैस लिक होने के कारण आग लगने की जताई जा रही आशंका।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सोमवार सुबह एक रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। धर्मावती (30), पत्नी अखिलेश, जब खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगीं, तो लीक हुए गैस ने आग पकड़ ली। आग की लपटों की चपेट में धर्मावती के साथ उनकी दो वर्षीय बेटी अन्नु और रिश्तेदारी में आईं रामदुलारी (40) भी आ गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में धर्मावती के पति अखिलेश (35) भी झुलस गए। शोर सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद आनन-फ़ानन में सभी झुलसे हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, धर्मावती, अन्नु और रामदुलारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी झूलसे लोगों को राहत ना मिलता देख डॉक्टरों की टीम ने तीनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया।



