Sonbhadra News: व्यवसायी की पत्नी से लाखों की ठगी, वॉशरूम व मेटल साफ करने का पाउडर बताकर पार किया लाखों के जेवरात.
अनपरा थाना अंतर्गत एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की पत्नी से दो अज्ञात लोगों ने घर का वाशरुम व मेटल साफ करने के नाम पर लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी।
sonbhadra
9:04 PM, Sep 26, 2025
Share:


घटना की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
अनपरा में टप्पेबाजों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की नाकामी के चलते अपराधियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना अनपरा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक प्रतिष्ठित व्यापारी की पत्नी को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना डाला। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नं 11 दो अज्ञात बाइक सवार युवक व्यापारी की पत्नी से मिले और गहनों को साफ करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ज्वेलरी अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक दोनों बाइक सवार फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों टप्पेबाज साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोनभद्र में आए दिन टप्पेबाजी और लूट की घटनाएं होती रहती हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को अपराधी निशाना बनाकर आसानी से भाग निकलते हैं। लेकिन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कभी ठोस रणनीति नहीं बनाई। नतीजा यह है कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस गश्त केवल कागजों में दिखती है।
घटनाओं के बाद महज औपचारिकताएं निभाई जाती हैं और आश्वासन देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यही कारण है कि टप्पेबाजों का गिरोह अनपरा से लेकर पूरे जिले में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन आम जनता और व्यापारी वर्ग का सवाल है कि आखिर कब तक प्रशासन सिर्फ आश्वासन देता रहेगा और कब तक अपराधी खुलेआम घूमते रहेंगे।



