मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news free health camp in dala 350 patients treated

Sonbhadra News: डाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 मरीजों का हुआ इलाज.

डाला नगर स्थित रामलीला मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। भूपेश चौबे ने शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों को सम्मानित किया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच और मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। मजदूरों के लिए ई-श्रम और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। रक्तदान कार्यक्रम में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

sonbhadra

6:22 PM, Apr 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: डाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 350 मरीजों का हुआ इलाज.
logo

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान मजदूरों के लिए ई-श्रम और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

डाला नगर पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान, डाला बाजार में शनिवार सुबह एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। इस शिविर में करीब 350 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश चौबे ने शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जनपद आदिवासी बहुल क्षेत्र है और डाला खनन क्षेत्र में घनी आबादी होने के कारण ऐसे स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अल्ट्राटेक एडमिन हेड पीयूष शुक्ला एवं क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप से आमजन को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि संस्था के सहयोग से हर तीन महीने में इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। मीडिया हाउस संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता ने बताया कि शिविर में संपूर्ण टीकाकरण, मलेरिया, शुगर, टीबी, कुष्ठ, डेंगू और नेत्र रोगों की जांच की गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में दंत, हड्डी, बाल, स्त्री रोग एवं फिजिशियन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा मजदूरों के लिए ई-श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। रक्तदान महादान अभियान के तहत शिविर में रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष हनुमान सिंह, डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. तान्या आनंद सहित कई चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सर्वेश पटेल ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.