Sonbhadra News: हिंडालको के स्वास्थ्य शिविरों में 577 मरीजों का निःशुल्क उपचार, बभनी के आठ गांवों में पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं.
हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग की ओर से बभनी के विभिन्न गांवों में एक माह तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान कुल 577 मरीजों की निःशुल्क जांच और उपचार किया गया। सोमवार को असनहर में शिविर के साथ अभियान का समापन हुआ।
sonbhadra
7:17 PM, Nov 2, 2026
Share:


हिंडालको की पहल से गांवों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सुविधाएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट की ओर से विकास खंड बभनी के विभिन्न गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में एक माह के दौरान कुल 577 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के नेतृत्व में बिछियारी, डुमरहर, हथियार, चपकी, खोतोमहुआ, करकच्छी, बहेड़ाडोल और कोंगा सहित विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इसके अलावा असनहर स्थित परिवार कल्याण केंद्र पर भी शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को असनहर में आयोजित शिविर के साथ इस अभियान का समापन हुआ। शिविर में चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं। ग्रामीणों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जानकारी भी दी गई। सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा ने कहा कि हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। जरूरतमंद ग्रामीणों को उनके गांवों के आसपास ही जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीणों के हित में ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा मिली। इस अवसर पर ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, मुख्य ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिव पूजन, अजहर इमाम, विजय कुमार, रामचरण, सरोज देवी, राजे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


