मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news friendly cricket match between garage 11 and samriddhi jan kalyan sansthan

Sonbhadra News: गैरेज 11 और समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बीच हुआ फ्रेंडली क्रिकेट मैच.

गैरेज ग्राउंड पर शनिवार को गैरेज 11 और समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।

sonbhadra

6:54 PM, Aug 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैरेज 11 और समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बीच हुआ फ्रेंडली क्रिकेट मैच.
logo

गैरेज ग्राउंड पर फ्रेंडली क्रिकेट मैच से पहले गैरेज 11 और समृद्धि जन कल्याण संस्थान की टीमों के खिलाड़ी व आयोजक सामूहिक रूप से मौजूद रहे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

युवाओं को खेलों से जोड़ने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को गैरेज ग्राउंड, हंसिका बजाज के सामने गैरेज 11 और समृद्धि जन कल्याण संस्थान के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ शाम 4 बजे हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन समृद्धि जन कल्याण संस्थान के वरिष्ठ सदस्य धनंजय शर्मा के सहयोग एवं समृद्धि जन कल्याण संस्थान के संयुक्त आयोजन में किया गया। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर भी प्रदान करते हैं। फ्रेंडली क्रिकेट मैच को देखने के लिए क्षेत्र के खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। दर्शकों ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों का तालियों और उत्साहवर्धन के साथ हौसला बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर केपी सोनकर, अमित कुमार, सिद्धार्थ गुप्ता, राकेश शर्मा, विष्णु दयाल, रूपेश कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.