ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news front wheel of school vehicle broken about 20 children narrowly escaped

Sonbhadra News: स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, बाल-बाल बचे करीब 20 बच्चे.

रॉबर्ट्सगंज में मंगलवार सुबह उरमौरा ढाबे के पास ग्लेनहिल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे स्कूली वाहन का अगला चक्का अचानक टूट गया। चक्का टूटने से वाहन अनियंत्रित हो गया, लेकिन गनीमत रही कि करीब 20 बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया, वहीं स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

sonbhadra

9:55 AM, Sep 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, बाल-बाल बचे करीब 20 बच्चे.
logo

स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटने के बाद मौके पर खड़े वाहन और सुरक्षित बाहर निकाले गए स्कूली बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब सात बजे उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब उरमौरा ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज के बच्चों को लेकर जा रहे स्कूली वाहन का अचानक अगला चक्का टूट गया। चक्का टूटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार करीब 20 बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक और स्कूल प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद बच्चों को दूसरे वाहन से सुरक्षित स्कूल भेजा गया। घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर तब, जब परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सड़क पर दौड़ रहे स्कूली वाहन में अचानक चक्का टूटने की घटना ने जांच और फिटनेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हादसे में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है। समय रहते वाहन नियंत्रित हो जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता न हो, इसके लिए जिम्मेदार विभागों को वाहनों की नियमित और कड़ाई से जांच सुनिश्चित करनी होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.