ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganesh idol immersed amidst the cheers of ganpati bappa morya bid farewell with moist eyes

Sonbhadra News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित, नम आंखों से दी विदाई.

बभनी में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव के बाद रविवार को गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के बीच श्रद्धालु आश्रम जलाशय पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

sonbhadra

8:51 PM, Sep 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित, नम आंखों से दी विदाई.
logo

गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली विसर्जन यात्रा, श्रद्धालुओं ने जलाशय में गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन कर नम आंखों से दी विदाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड के ग्राम पंचायत बभनी के बभनी स्थित श्री रामेश्वर देवालय परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का रविवार को गणपति महाराज की प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में पांच दिनों तक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज का पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। रविवार को पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया।श्रद्धालु ढोल-नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ गणपति की प्रतिमा लेकर आश्रम जलाशय पहुंचे। रास्ते भर श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। जलाशय पहुंचने के बाद आचार्य अवधेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया।पूजनोत्सव के दौरान यजमान के रूप में विष्णु केशरी और उनकी पत्नी ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। आचार्य अवधेश पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। विसर्जन यात्रा में महिलाओं, बच्चों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस मौके पर सुनील गुप्ता, ज्ञानेश्वर, अनिल गुप्ता, देवानन्द, गुलाब, गोलू केशरी, सोनू सिंह, सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.