ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganesh puja festival concluded with reverence and devotion in asnahar huge bhandara was held after kanya puja

Sonbhadra News: असनहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजनोत्सव, कन्या पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा.

बभनी के असनहर में ग्रामीण नवयुवक श्री गणेश समिति की ओर से गणेश पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हवन-पूजन व पूर्णाहुति के बाद 21 कन्याओं का पूजन और भोजन कराया गया, इसके बाद विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में भक्ति जागरण हुआ और अगले दिन आश्रम बांध में श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

sonbhadra

6:38 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजनोत्सव, कन्या पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा.
logo

असनहर में गणेश पूजनोत्सव के दौरान विधि-विधान से हवन-पूजन करते श्रद्धालु और भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन करते भक्त।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के असनहर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को भव्य गणेश पूजनोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बभनी विकास खंड के असनहर में ग्रामीण नवयुवक श्री गणेश समिति ने रेनुकूट-बिजपुर मार्ग पर यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। समिति के कोषाध्यक्ष सूरजलाल कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्णाहुति पूजन हुआ। इसके बाद 21 जोड़े भक्तों ने हवन किया। 21 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया और दान-दक्षिणा दी गई। इसके बाद ब्राह्मणों के भोजन का आयोजन हुआ। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रात 8 बजे से काशी क्षेत्र के कलाकारों ने भक्ति जागरण किया। अगले दिन सुबह 11 बजे श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन असनहर स्थित आश्रम बांध में किया गया। मुख्य आचार्य शिवेश द्विवेदी, शास्त्री नीरज तिवारी और आचार्य अवधेश पाण्डेय ने विधि-विधान से हवन, पूजन, आरती और पूर्णाहुति कराई। इस दौरान बालकृष्ण तिवारी, लाल केश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, अनिल सोनी, मुकेश कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा और सूर्य कांत दूबे सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.