ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganesh puja festival started in babhni women performed collective worship on haritalika teej

Sonbhadra News: बभनी में गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ, हरितालिका तीज पर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा.

बभनी के रामेश्वर देवालय परिसर में सोमवार शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। वेद मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना हुई और आकर्षक सजावट व विद्युत रोशनी से सजे पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। वहीं घघरा, बरवाटोला, घघरी, चपकी समेत अन्य गांवों में महिलाओं ने हरितालिका तीज पर पूजा कर रातभर भजन-कीर्तन किया।

sonbhadra

8:21 PM, Sep 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ, हरितालिका तीज पर महिलाओं ने की सामूहिक पूजा.
logo

बभनी में गणेश उत्सव के लिए आकर्षक विद्युत सजावट से सजा पंडाल और विराजमान भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी में श्री रामेश्वर देवालय परिसर में सोमवार को गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। सोमवार शाम को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के शुभ अवसर पर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं और पूजा अर्चना की गई।गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव और बुद्धि, विवेक तथा विघ्नहर्ता के रूप में उनकी आराधना का सबसे बड़ा दिन है। बभनी मोड़ स्थित रामेश्वर देवालय प्रांगण में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। खूबसूरत सजावट और विद्युत रोशनी से सजे पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। गणेश उत्सव के इस मौके पर रामेश्वर देवालय समिति और श्री गणेश पूजा समिति ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। पूजा स्थल पर वेद मंत्रों के बीच भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। श्री गणेश पूजनोत्सव के आयोजन के दौरान जजमान विशुन केशरी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान से पूजा की और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। समिति के सुनील गुप्ता, ज्ञानेश्वर कुशवाहा, श्यामलाल, देवानंद, गोलू केशरी, सुनील कुशवाहा, मनीष पांडेय। इसी के साथ सोमवार शाम को घघरा, बरवाटोला, घघरी, बभनी बाजार चपकी, भंवर सहित अन्य गांवों में हरितालिका तीज पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना कर कथा सुनी।साथ साथ रात भर भजन कीर्तन किया।पति के दीर्घायु की कामना की। सुबह भगवान शिव और पार्वती का पूजन अपने अपने व्रत का पारन किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.