ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganesh utsav celebrated in asnahar grand tableaux enthralled the mind thousands of devotees danced to the hymns

Sonbhadra News: असनहर में गणेश उत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन, भजनों पर झूमे हजारों भक्त.

बभनी के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का समापन भक्ति जागरण और मनमोहक झांकियों के साथ हुआ। मां वैष्णवी झांकी ग्रुप दुद्धी ने हनुमान, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती और मां काली की झांकियां प्रस्तुत कीं। गणेश भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे और कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

sonbhadra

7:08 PM, Sep 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: असनहर में गणेश उत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन, भजनों पर झूमे हजारों भक्त.
logo

असनहर में गणेश पूजनोत्सव के समापन पर भव्य धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति, भगवान गणेश की आरती और भक्ति कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी विकास खंड के असनहर गांव में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का समापन भक्ति जागरण और मनमोहक झांकियों के साथ हुआ। शुक्रवार रात हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. ब्यास चंद्र विश्वकर्मा और ब्लॉक प्रमुख बभनी प्रतिनिधि राकेश रंजन सिंह ने फीता काटकर की। उन्होंने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना और आरती भी की। मां वैष्णवी झांकी ग्रुप, दुद्धी ने भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण की लीला, कृष्ण-सुदामा की लीला, शिव-पार्वती और मां काली की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। इन जीवंत झांकियों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी। गायक संतोष कुमार साहू, जवाहर जोगी और गायिका नीतू ने गणेश भगवान के लोकप्रिय भजन गाए। 'गणपति बप्पा मोरया' और 'गणपति पधारो' जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। झांकी का संचालन सत्या ने किया, जबकि आर्गन पर प्रकाश, ढोलक पर योगेश, झाल पर संतोष और गंभीरता सिंह ने साथ दिया। इस दौरान जेपी जायसवाल, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. हीरालाल, सूर्यकांत दूबे, पवन दूबे, लालकेश कुशवाहा, रमाशंकर तिवारी, सत्यनारायण विश्वकर्मा, मुकेश कुशवाहा सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.