Sonbhadra News: डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 340 लीटर डीजल के साथ दो गिरफ्तार.
चोपन पुलिस ने डाला स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 340 लीटर चोरी के डीजल के साथ बिहार और वाराणसी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से डीजल चोरी और भंडारण में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, पाइप, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।
sonbhadra
5:35 PM, Nov 5, 2026
Share:


डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 340 लीटर डीजल के साथ चोपन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना पुलिस ने डीजल चोरी कर एकत्रित करने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 340 लीटर चोरी का डीजल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डाला स्थित हार्ड मिक्स प्लांट के पास की गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने 4 नवंबर की रात करीब 11:43 बजे छापेमारी की। इस दौरान डीजल चोरी कर उसका भंडारण और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार विश्वकर्मा (28) निवासी ग्राम मानपुर, जिला मधेपुर, बिहार और प्रहलाद पाण्डेय (29) निवासी ग्राम सरसौल, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में हार्ड मिक्स प्लांट, डाला चढ़ाई क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन प्लास्टिक ड्रमों में करीब 300 लीटर और एक अन्य ड्रम में 40 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा डीजल चोरी और भंडारण में इस्तेमाल होने वाले दो बड़े खाली प्लास्टिक ड्रम, एक लोहे का ड्रम, चार बाल्टियां, तेल कुप्पी, पाइप, ट्रकों की टंकी के दो ढक्कन और एक ट्रक का फिल्टर भी बरामद किया गया। इस मामले में थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 415/26 के तहत बीएनएस की धारा 287, 303(2), 317(2) और 317(5) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता सहित चोपन थाना और डाला चौकी की पुलिस टीम शामिल रही।


