Sonbhadra News: चोरी के मुकदमे में फरार चल रहा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.
चोपन पुलिस ने चोरी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त लल्ला चेरो को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 5 नवंबर की सुबह सिन्दुरिया रोड स्थित बरदिया मोड़ गेट के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
sonbhadra
5:33 PM, Nov 5, 2026
Share:


चोरी के मुकदमे में फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोपन पुलिस ने न्यायालय भेजकर की विधिक कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन पुलिस ने 5 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे सिन्दुरिया रोड स्थित बरदिया मोड़ गेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लल्ला चेरो (22) पुत्र बाबूलाल चेरो निवासी ग्राम सिन्दुरिया, थाना चोपन के रूप में हुई है। वह मुकदमा अपराध संख्या 362/2025 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव और हेड कांस्टेबल संजीत यादव शामिल रहे।


