ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganga utsav 2026 organization of marathon race and sports competitions in sonbhadra

Sonbhadra News: गंगा उत्सव-2026: सोनभद्र में मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन.

गंगा उत्सव-2026 के तहत सोनभद्र में मैराथन दौड़ और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बड़ौली चौराहे से टियारा स्टेडियम तक हुई मैराथन में स्कूली बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। भारोत्तोलन, तीरंदाजी और वॉलीबॉल के विजेताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

sonbhadra

8:09 PM, Nov 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: गंगा उत्सव-2026: सोनभद्र में मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन.
logo

गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन और खेल प्रतियोगिताओं में शामिल खिलाड़ियों ने गंगा संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन और प्रभागीय वनाधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत रॉबर्ट्सगंज के बड़ौली चौराहे से टियारा स्टेडियम तक आयोजित मैराथन दौड़ से हुई। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इसमें स्कूली बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति महेंद्र गौतम ने मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद टियारा स्टेडियम में भारोत्तोलन, तीरंदाजी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को उप प्रभागीय वनाधिकारी शत्रुघ्न त्रिपाठी तथा विभिन्न क्षेत्रों के उप क्षेत्रीय वनाधिकारियों ने पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू और मास्टर एथलीट संजय सिंह मौजूद रहे। समस्त खेल गतिविधियां जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद के नेतृत्व में संपन्न हुईं। इस दौरान वन प्रभाग के विभिन्न रेंज अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। नमामि गंगे कार्यक्रम से जुड़े सत्यम त्रिपाठी ने बताया कि गंगा स्वच्छता और संरक्षण को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र में मैराथन, खेल प्रतियोगिताओं और गंगा घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया है। इसमें नेहरू स्टेडियम सहित आसपास के विद्यालयों के बच्चों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को गंगा की स्वच्छता, संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.