ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news ganja smuggler in the clutches of police drug worth rs 1 10 crore was hidden in 195 packets

Sonbhadra News: पुलिस के शिकंजे में गांजा तस्कर, 195 पैकेट में छिपा था 1.10 करोड़ का नशा.

पिपरी पुलिस ने 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। महिंद्रा XUV से बरामद 195 पैकेट गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई गई। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट, वाहन और दो मोबाइल फोन बरामद कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की।

sonbhadra

5:58 PM, Oct 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: पुलिस के शिकंजे में गांजा तस्कर, 195 पैकेट में छिपा था 1.10 करोड़ का नशा.
logo

पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 2.85 क्विंटल गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को पिपरी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिंद्रा XUV पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस के अनुसार तस्करों ने पहचान छिपाने और चेकिंग से बचने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने गांजे के साथ महिंद्रा XUV, दो फर्जी नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार (23) निवासी बजरंग चौक, गांधी नगर, थाना कोतवाली महोबा और महिपाल पाल (23) निवासी कबरा, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा जाने के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपाया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पिपरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 186/2026 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और इसके गंतव्य तक पहुंचने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.