Sonbhadra News: ओबरा में गांजा तस्करी का खुलासा, नकदी समेत आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा.
ओबरा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा और 480 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान सेक्टर-02 निवासी आनंद डोम के रूप में हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
sonbhadra
3:54 PM, Aug 14, 2026
Share:


ओबरा पुलिस की कार्रवाई, गांजा तस्करी के आरोपी को 1 किलो 518 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
जनपद में अपराध और गांजा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 518 ग्राम अवैध गांजा और 480 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आनंद डोम (26 वर्ष) पुत्र स्व. गणेश, निवासी सेक्टर 02, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में ओबरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। अभियुक्त को 13 अगस्त 2026 को दोपहर 3:35 बजे सेक्टर 02 के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक कत्थई रंग के पिट्ठू झोले में रखा अवैध गांजा और तलाशी के दौरान 480 रुपये नकद बरामद किए। इस बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा में मु.अ.सं.-177/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा), उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता और कांस्टेबल अरुण यादव शामिल थे।
