ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news garba night festival celebrated with pomp in babhni the presentations of students enthralled the mind

Sonbhadra News: बभनी में धूमधाम से मना गरबा नाइट महोत्सव, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन.

बभनी स्थित दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज परिसर में गुरुवार की रात गरबा नाइट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

sonbhadra

8:16 AM, Nov 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी में धूमधाम से मना गरबा नाइट महोत्सव, छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन.
logo

बभनी में गरबा नाइट महोत्सव का शुभारंभ, रंग-बिरंगी वेशभूषा में छात्राओं की डांडिया प्रस्तुतियों ने बांधा समां।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज बभनी के प्रांगण में गुरुवार की रात गरबा नाइट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और गरबा-डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने महोत्सव को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं चेरो महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ और एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार उपस्थित रहे। महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद अभिरन कुंवर बालिका इंटर कॉलेज डूमरहर के छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज बभनी की छात्राओं ने भी पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बभनी के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पारंपरिक संगीत की धुन पर रंग-बिरंगी वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और बच्चों में उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के आयोजन में प्रबन्धक ऋषिकेश पान्डेय, प्रधानाचार्य एस के पांडेय,एडवोकेट पवन दुबे, रविशंकर गुप्ता, संजय जायसवाल, आशीष जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, बाबूराम गुप्ता, गुड़िया जायसवाल, सुनील गुप्ता, आकाश गुप्ता, किशन गुप्ता, डॉ. हीरालाल, वरुण तथा दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज की प्रबंधन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम का संचालन सूर्यकांत दुबे और कमलेश कुमार ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.