ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news rape accused absconding since 2019 arrested from chhattisgarh

Sonbhadra News: वर्ष 2019 से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार.

सोनभद्र की पिपरी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2019 से फरार आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी श्रीकांत अग्रवाल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले का निवासी है। न्यायालय से जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

sonbhadra

6:01 PM, Nov 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: वर्ष 2019 से फरार दुष्कर्म का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार.
logo

पिपरी पुलिस ने सात साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रहे आरोपी को पिपरी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीकांत अग्रवाल (33) पुत्र निरंजन प्रसाद अग्रवाल, निवासी बसंतपुर, थाना बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पिपरी पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। गोपनीय सूचनाएं जुटाने और उसके ठिकाने का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिलीप सिंह और मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर पाण्डेय शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.