मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gaurav gupta gave life to a poor woman saved her life by donating blood in critical condition became an inspiration

Sonbhadra News: गौरव गुप्ता ने गरीब महिला को दिया जीवनदान, गंभीर हालत में रक्त देकर बचाई जान, बने प्रेरणा.

ओबरा तहसील के चोपन बस स्टैंड निवासी गौरव गुप्ता ने एक गरीब महिला को रक्तदान कर जीवनदान दिया है। उनके इस कार्य ने गंभीर स्थिति में फंसी महिला की जान बचाई और समाज के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की। इस विकट स्थिति में गौरव गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी व्यस्तताओं और व्यवसाय को छोड़कर तत्काल जनपद मुख्यालय स्थित पंचशील हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के रक्तदान किया।

sonbhadra

7:03 PM, Apr 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: गौरव गुप्ता ने गरीब महिला को दिया जीवनदान, गंभीर हालत में रक्त देकर बचाई जान, बने प्रेरणा.
logo

रक्तदान को केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवनदान का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है- गौरव गुप्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

ओबरा तहसील के चोपन बस स्टैंड निवासी गौरव गुप्ता ने एक गरीब महिला को रक्तदान कर जीवनदान दिया है। उनके इस कार्य ने गंभीर स्थिति में फंसी महिला की जान बचाई और समाज के लिए एक प्रेरणा प्रस्तुत की।जानकारी के अनुसार, चोपन क्षेत्र की एक गरीब महिला को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ी थी। उसकी स्थिति गंभीर थी और समय भी कम था। ऐसे में परिजन और अस्पताल प्रशासन रक्त की व्यवस्था करने के लिए परेशान थे। इस विकट स्थिति में गौरव गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी निजी व्यस्तताओं और व्यवसाय को छोड़कर तत्काल जनपद मुख्यालय स्थित पंचशील हॉस्पिटल पहुंचे।

विज्ञापन

Img

उन्होंने बिना किसी देरी के रक्तदान किया। गौरव गुप्ता का यह कदम न केवल उस महिला के लिए जीवनदायी साबित हुआ, बल्कि वहां मौजूद लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया। उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है। रक्तदान को केवल एक चिकित्सकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवनदान का सबसे बड़ा माध्यम माना जाता है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है। समाज में रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां और डर मौजूद हैं, जिनके कारण लोग इस पुनीत कार्य से दूर रहते हैं। गौरव गुप्ता जैसे युवाओं का यह कार्य इन भ्रांतियों को दूर कर समाज को सकारात्मक दिशा दिखाता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.