ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news two accused arrested with stolen battery and irrigation pump motor bijapur police sent them to jail

Sonbhadra News: चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने भेजा जेल.

बीजपुर में पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों उत्तम कुमार और बबलू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की सिंचाई पंप मोटर बरामद की है। दोनों आरोपी नेमना गांव के निवासी हैं, पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

2:51 PM, Nov 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बीजपुर पुलिस ने भेजा जेल.
logo

बीजपुर पुलिस ने चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में 17 नवंबर को बीजपुर पुलिस बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार पुत्र रामनगीना गुर्जर (24 वर्ष) और बबलू कुमार पुत्र शिव प्रसाद वैशवार (26 वर्ष), निवासी नेमना, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की। इस मामले में थाना बीजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए 18 नवंबर को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव, कांस्टेबल अखिलेश कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.